देश
यूपी: क्रिकेटर प्रवीण कुमार समाजवादी पार्टी में शामिल
nobanner
यूपी: क्रिकेटर प्रवीण कुमार समाजवादी पार्टी में शामिल
मेरठ: यूपी चुनाव से ठीक पहले टीम इंडिया के मीडियम पेसर गेंदबाद प्रवीण कुमार ने एक दूसरी पारी की शुरुआत की है. प्रवीण कुमार आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. 29 वर्षीय प्रवीण कुमार मेरठ के रहने वाले हैं. प्रवीण कुमार लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी में शामिल हुए.
CRICKET-ENG-IND-T20
प्रवीण कुमार ने
कहा, ”मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन सीखूंगा कि राजनीति कैसे करते हैं. यह मेरा खुद का फैसला है. मैं अखिलेश यादव के काम प्रभावित हुआ हूं. अखिलेश जी ने खिलाड़ियों और फिल्म सितारों के लिए बहुत काम किया है. अगर अखिलेश यादव जी चाहेंगे तो चुनाव भी लड़ूंगा.”
Share this: