Menu

जीवनशैली
यूपी में डेंगू का कहर से 110 की मौत, लखनऊ के 22 इलाके सबसे अधिक संवेदनशील

nobanner

यूपी में डेंगू का कहर से 110 की मौत, लखनऊ के 22 इलाके सबसे अधिक संवेदनशील

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में डेंगू का कहर जारी है और सरकार ने आज 22 क्षेत्रों को सर्वाधिक संवेदनशील बताते हुए तत्काल रणनीति बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिये. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि सचिव (चिकित्सा और स्वास्थ्य) श्रीमती वी हेकाली झिमोमी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि डेंगू का प्रसार रोकने के लिए तत्काल रणनीति बनाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों की डिजिटल मैपिंग करायी है. राजधानी के 22 क्षेत्र सर्वाधिक संवेदनशील पाये गये हैं.
dengue (24)

संवेदनशील क्षेत्र अलीगंज सेक्टर जे, पी, एन, मोहनलालगंज, उतरेटिया, साउथ सिटी, गोंसाईगंज, संजयगांधीपुरम, फैजुल्लागंज, चंद्रलोक कालोनी अलीगंज, खदरा, डालीगंज, लालबाग, कैसरबाग, बालागंज, तेलीबाग, राजाजीपुरम, ऐशबाग, चारबाग, सिटी स्टेशन, गोमतीनगर, निलमथा और जानकीपुरम हैं.

यूपी में डेंगू से 3,000 प्रभावित, 110 लोगों के मरने की पुष्टि

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में डेंगू का प्रभाव लगातार फैलता जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, केवल लखनऊ में डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या 350 को पार कर गई है, जबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 3,000 तक पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “पूरे प्रदेश में डेंगू की वजह से अब तक लगभग 3,303 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. अभी तक 110 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है.”

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ के सिविल अस्पताल में अब तक लगभग 2,217 लोग डेंगू का परीक्षण करवा चुके हैं, जिनमें 701 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई. वहीं, 25 से ज्यादा मरीज गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती हैं. इसी तरह बलरामपुर अस्पताल में अब तक 4,500 लोगों ने डेंगू का परीक्षण करवाया है, जिसमें 290 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई. 35 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं.

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 1,780 लोगों ने डेंगू की जांच करवाई, जिसमें प्राथमिक जांच के बाद 424 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई.

Dengue Deaths- 07

आला अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आला अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद अधिकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर संबंधित चिकित्सकों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों के निर्वाह को लेकर आगाह कर रहे हैं.

लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर जागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं. अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि दीपावली तक डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है. तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से मच्छरों को पनपने में मदद मिल रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है.

डेंगू को लेकर प्रशासन गंभीर

लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी एस.एन.एस. यादव के मुताबिक, लखनऊ में कई जगहों पर फॉगिंग कराई जा रही है. शहर के विभिन्न हिस्सों में यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि डेंगू मच्छरों को पनपने से रोका जा सके. डेंगू के ज्यादातर मामले बाहरी इलाकों से आ रहे हैं. डेंगू को लेकर प्रशासन गंभीर है और हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.