Menu

देश
सामने आई भाजपा की रणनीति, दलित नहीं पिछड़ों पर खेलेगी दांव, ये है यूपी का एक्‍शन प्‍लान

nobanner

सपा-कांग्रेस के बाद अब भाजपा की चुनावी रणनीति सामने आई है। भाजपा की रणनीति में अब दलित पीछे छूट गए हैं। पार्टी के यूपी एक्‍शन प्‍लान को देखें तो भाजपा पिछड़ों पर दांव खेलने जा रही है। इस बात के संकेत खुद पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने लखनऊ के सोशल मीडिया वालेंटियर्स सम्‍मेलन के दौरान दिए हैं। जल्‍द ही भाजपा विधानसभा स्‍तर पर पिछड़ा वर्ग सम्‍मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्‍मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। संयोजक भी नियुक्‍त कर दिए गए हैं।

हाल ही में भाजपा के मीडिया प्रभारियों का लखनऊ में सम्‍मेलन बुलाया गया था। सम्‍मेलन को भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया था। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि पार्टी जल्‍द ही पिछड़ा वर्ग सम्‍मेलन आयोजित करने जा रही है। हर जिले में विधानसभा स्‍तर पर यह सम्‍मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्‍मेलन पूरी तरह से पिछड़ा वर्ग पर ही केंद्रित रहेगा। पिछड़ा वर्ग के लिए अभी तक पार्टी ने क्‍या किया है और आगे चलकर उप्र में क्‍या करेंगे इसकी जानकारी सम्‍मेलन के दौरान दी जाएगी। पिछड़ों के नाम पर अब तक दूसरी पार्टियों ने क्‍या किया है और उन्‍हें किस तरह से सिर्फ वोट बैंक समझा है इस बात का खुलासा भी हर एक सम्‍मेलन के दौरान किया जाएगा। सम्‍मेलन के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। कब, कहां सम्‍मेलन होगा यह कार्यक्रम आठ से दस दिन में सभी जिलों में पहुंच जाएगा।
सामने आई भाजपा की रणनीति, दलित नहीं पिछड़ों पर खेलेगी दांव, ये है यूपी का एक्‍शन प्‍लाननई दिल्‍ली। सपा-कांग्रेस के बाद अब भाजपा की चुनावी रणनीति सामने आई है। भाजपा की रणनीति में अब दलित पीछे छूट गए हैं। पार्टी के यूपी एक्‍शन प्‍लान को देखें तो भाजपा पिछड़ों पर दांव खेलने जा रही है। इस बात के संकेत खुद पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने लखनऊ के सोशल मीडिया वालेंटियर्स सम्‍मेलन के दौरान दिए हैं।
सूत्रों की मानें तो भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्‍मेलन के दौरान पार्टी के उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष केश्‍व प्रसाद मौर्य मुख्‍य चेहरा होंगे। उन्‍हें सामने करते हुए ही सम्‍मेलन का आयोजन किया जाएगा। किस तरह पार्टी ने महत्‍वपूर्ण प्रदेश अध्‍यक्ष का पद मौर्य को दिया इसका बखान सम्‍मेलन के दौरान किया जाएगा। वहीं पार्टी में मौजूद दूसरे पिछड़ा वर्ग से आने वाले पदाधिकारियों को कितनी तरजीह दी जाती है यह भी बताया जाएगा।
पीछे छूट रहा है दलित मुद्दा
सूत्रों की मानें तो अब भाजपा का दलित मुद्दा पीछे छूटता हुआ नजर आ रहा है। पिछड़ा वर्ग पर खेला जा रहा भाजपा का यह दांव तो कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। जबकि कुछ महीने पहले से अभी तक तो सिर्फ और सिर्फ दलितों को लेकर ही बात हो रही थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो गुजरात के ऊना में हुई दलितों की एक रैली के बाद से यह माना जा रहा है कि दलित भाजपा के दांव में नहीं आ रहे हैं।
ये है पिछड़ों पर दांव खेलने की वजह
प्रदेश भर में पिछड़ा वर्ग की संख्‍या कुल आबादी का 42 से 45 प्रतिशत तक बताई जाती है। जिसमें साफ तौर पर यादवों की संख्‍या 10 प्रतिशत, लोधी 3 से 4, कुर्मी 4 से 5, मौर्य 4 से 5 और अन्‍य 21 प्रतिशत हैं। इसी वोट के लिए भाजपा ने पिछड़ा वर्ग पर दांव खेलने की तैयारी शुरू कर दी है।
केआर और एसपीएम पर होगा सम्‍मेलन का दारोमदार
सम्‍मेलन की सफलता का दारोमदार केआर और एसपीएम के कंधों पर टिका है। सही मायनों में यह सम्‍मेलन केआर और एसपीएम का पार्टी में कद भी तय कर देगा। सूत्रों की मानें तो अभी तो पार्टी केआर और एसपीएम को हाथों-हाथ ले रही है। उन्‍हें खास तरजीह दी जा रही है। पार्टी के यह केआर केशव और पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह पुत्र राजवीर हैं, और एसपीएम स्‍वामी प्रसाद मौर्य हैं। एसपीएम के लिए यह परीक्षा की घड़ी है, क्‍योंकि अभी कुछ समय पहले ही वह बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्‍हें सम्‍मेलन की सफलता से यह साबित करना है कि आज भी पिछड़ा वर्ग उनके साथ है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.