दुनिया
सीरिया-रूस ने अलेप्पो में गिराए बम, दर्जनों बच्चों समेत 91 लोगों की मौत
अलेप्पो.सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो में शुक्रवार को हवाई हमलों में 91 लोगों की मौत हो गई। ये हमले सीरिया और रूस के फाइटर जेट्स ने किए। इनमें ज्यादातर आम नागरिक और बच्चे मारे गए हैं। कई लोग मलबे में दबे हैं, लिहाजा मौत का अांकड़ा बढ़ सकता है। इस बीच इंटरनेशनल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हमले के बाद की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं। जिनमें घायल और मलबे में दबे लोग नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीरिया में सीजफायर लागू करने के लिए अमेरिका और रूस की बातचीत विफल हो गई, जिसके बाद ये ताजा हमले हुए। रेस्क्यू ग्रुप व्हाइट हेलमेट के हेडक्वार्टर पर भी गिराया बम…
– एक्टिविस्ट्स का दावा है कि गवर्नमेंट और रशियन प्लेन ने बैरल और वैक्यूम बमों से हमला किया।
– हमले की चपेट में बशकतीन शहर भी आया। यहां एक ही परिवार के 15 लोग मारे गए।
– वॉलंटियर रेस्क्यू ग्रुप ‘व्हाइट हेलमेट’ ने बताया कि हमले में 40 बिल्डिंग तबाह हो गईं है। इस रेस्क्यू ग्रुप की तीन एंबुलेंस और दो हॉस्पिटल्स पर भी बम गिराए गए हैं।
– अंसारी डिस्ट्रिक्ट में व्हाइट हेलमेट ग्रुप का हेडक्वार्टर भी बुरी तरह डैमेज हुआ है।
– सीरिया की कमर्शियल कैपिटल रहे अलेप्पो के वेस्टर्न हिस्से पर सरकार और ईस्टर्न पर विद्रोहियों का कब्जा है।
– विद्रोहियों ने 2012 से ईस्टर्न हिस्से पर कब्जा कर रखा है। यहां ढाई लाख लोग लोग रह रहे हैं। सेना के हमले में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं।
मलबे से बच्चों को निकालने के वीडियो आए
– इस बीच शुक्रवार को बाब अल-नैराब में हमले के बाद मलबे से एक पांच साल की बच्ची को जिंदा बचाने का वीडियो वायरल हो गया है।
– कई सोशल मीडिया साइट्स पर पोस्ट इस वीडियों में रेस्क्यू मेंबर बच्ची को बाल पकड़कर बाहर निकालता दिख रहा है।
– बच्ची की पहचान रवन अलोश के तौर पर हुई है। इस हमले में उसकी मां, पिता और चारों भाई-बहन मारे गए।
– एक अन्य फुटेज में दो-तीन साल के एक बच्चे को रेस्क्यू मेंबर बचाते दिख रहे हैं।
सीजफायर को लेकर बातचीत विफल होने के बाद हुआ हमला
– यूएस के विदेश मंत्री जॉन केरी और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए न्यूयॉर्क में मिले।
– यूएस ने रूस से कहा कि वह सीरियान गवर्नमेंट की एयरफोर्स को हमला करने से तुरंत रोकने का वादा करे, लेकिन रूस से ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद इंटरनेशनल सीरियन सपोर्ट ग्रुप की मीटिंग खत्म हो गई।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.