अपराध समाचार
आदित्य हत्याकांड: फिर जेल जाएगा विधायक का बेटा रॉकी यादव
- 748 Views
- October 28, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on आदित्य हत्याकांड: फिर जेल जाएगा विधायक का बेटा रॉकी यादव
- Edit
कार ओवरटेक करने पर हत्या करने के आरोपी रॉकी यादव को दोबारा जेल जाना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने उसे ज़मानत देने वाले हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. बिहार के गया में इस साल 7 मई को हुई घटना में छात्र आदित्व सचदेव को जान गंवानी पड़ी थी.
आरोप है कि जेडीयू की एमएलसी मनोरमा देवी और बाहुबली आरजेडी नेता बिंदी यादव के बेटे राकेश ऊर्फ रॉकी ने आदित्य पर गोली चलाई थी. रॉकी इस बात पर नाराज़ था कि आदित्य की कार उसकी कार से आगे निकल गई.
घटना के वक्त रॉकी का चचेरा भाई तेनी यादव और मनोरमा देवी का बॉडीगार्ड राजेश कुमार भी रॉकी के साथ थे. इन तीनों पर हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. जबकि, मनोरमा देवी और बिंदी यादव पर आरोपी को छुपाने का आरोप है.
19 अक्टूबर को पटना हाई कोर्ट ने रॉकी को ज़मानत दे दी थी. इसके खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी. राज्य सरकार के वकील की दलीलों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रॉकी की ज़मानत पर रोक लगा दी.
इस रोक की वजह से उसे फ़िलहाल दोबारा सलाखों के पीछे जाना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने उसे नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उसकी ज़मानत को रद्द कर दिया जाए.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.