मनोरंजन
ऐसे तोहफे जो आप इस दिवाली जरूर गिफ्ट करना चाहेंगे…
दिवाली बस कुछ ही दिन दूर है, और शायद आप में से बहुत सारे लोग अभी तक डिसाइड भी नहीं कर पाए होंगे कि अपने सबसे खास और प्रिय शख्स को क्या गिफ्ट करना है. वैसे तो मार्केट में तमाम गिफ्ट्स अवेलेबल हैं लेकिन उनमें से कोई खास तोहफा चुनना अपने-आप में ही काफी मुश्किल भरा काम है.
लेकिन आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है…हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तोहफे जिसे देखने के बाद आपका ‘खास’ उसे पसंद किए बिना रह नहीं पाएगा…
आईफोन 7: हाल ही में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन बहुत ही हॉट है. वैसे तो फोन की कीमत 60 हजार के करीब है लेकिन ऑनलाइन खरीदने पर आपको कैशबैक के साथ ही और भी कई तरह के ऑफर्स मिल सकते हैं. आईफोन 7 में 4.7 इंच का एचडी डिस्प्ले लगा हुआ है जिसका रिजॉल्यूशन 750*1334 पिक्सल है. फोन में एप्पल A-10 फ्यूजन प्रोसेसर और M-10 मोशन को-प्रोसेसर लगा हुआ है. फोन का रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल और प्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल है. भारत में आईफोन 7 गोल्ड, रोज गोल्ड, सिल्वर, जेट ब्लैक, मैट ब्लैक कलर्स में अवेलेबल है.
iphone7
मोटो Z: यह एक मॉड्युलर स्मार्टफोन है जिसमें यूजर के पास फोन के पीछे ‘मॉड्स’ एसेसरीज एड करके एक्स्ट्रा फंक्शन्स यूज करने का ऑप्शन होता है. कम्पनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला फोन है. फोन की मोटाई 5.2 एमएम है वहीं यह एंड्रॉएड 6.0.1 मार्शमेलो पर चलता है. फोन की कीमत 40 हजार रुपए है. फोन में 5.5 का इंच का क्वॉड एचडी डिस्प्ले लगा हुआ है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440*2560 है. फोन में 4 जीबी रैम दिया गया है और यह क्वालक्वॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलता है. फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगेपिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है. फोन 32 जीबी और 64 जीबी के वैरिएंट में उपलब्ध है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
MOTO Z
एसर अल्फा स्विच 12: करीब 54 हजार के इस लैपटॉप में 12 इंच की टचस्क्रीन दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 2160*1440 है. लैपटॉप 2.3 गीगाहर्ट्ज इंटेल कोर आई 5 प्रोसेसर से लैस है, जो 8 जीबी रैम के साथ मिलकर लैपटॉप को काफी फास्ट बनाता है. विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला इस लैपटॉप में 254 जीबी का इंटर्नल स्टोरेज है.
ACER
ऑसस जेनबुक फ्लिप UX360CA: 47 हजार के इस लैपटॉप में 360 डिग्री घूमने वाली 13.3 इंच की फुल एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है. लैपटॉप में ड्युअल कोर इंटेल M3-6Y30 प्रोसेसर लगा हुआ है जो 128 जीबी और 512 जीबी के वैरिएंट में अवेलेबल है. कम्पनी का दावा है कि लैपटॉप 12 घंटे का बैटरी बैकअप देता है.
ASUS
एप्पल वॉच सीरीज 2 नाइक+ एडिशन: अगर आप स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो ‘एप्पल वॉच सीरीज 2 नाइक+ एडिशन’ एक अच्छी पसंद हो सकता है. करीब 33 हजार की इस वॉच में ड्युअल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है और यह IOS 3 पर रन करता है. वॉच में पहले से बेहतर ग्राफिक्स के लिए OLED डिस्प्ले और नया GPU लगाया गया है, वॉच में इन-बिल्ट GPS सिस्टम भी लगा हुआ है.
APPLE
सैमसंग गियर S-2 क्लासिक प्लैटिनम: करीब 35 हजार की इस वॉच में 1.2 इंच की सर्कुलर सुपर अमोल्ड डिस्प्ले लगी हुई है, जिसका रिजॉल्यूशन 360*360 पिक्सल है. वॉच में 1 गीगाहर्ट्ज का ड्युअल कोर एक्जाइनॉस प्रोसेसर लगा हुआ है, साथ ही इसमें 512 एमबी का रैम भी है. इसमें 4 जीबी का स्टोरेज दिया गया है और यह पूरी तरह से डस्ट-वॉटर रेसिस्टेंट है.
SAMSUNG
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.