देश
जम्मू: हीरानगर में पाक की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कैमरे में कैद हुए आतंकी
जम्मू-कश्मीर में कठुआ के हीरानगर इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रॉकेट वाले ग्रेनेडों (आरपीजी) की भारी गोलाबारी के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने 6 आतंकवादियों के एक दल की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब पौने बारह बजे कठुआ के बोबिया में चार से छह आतंकवादियों के एक दल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के इस पार आने की कोशिश की, उसने गश्ती वाले जवानों को लेकर जा रहे एक वाहन पर आरपीजी से हमला किया. उसके बाद दोनों पक्षों में भीषण गोलीबारी हुई.
अधिकारी के मुताबिक, यह वाहन घुसपैठ के प्रयास के वक्त सीमा पर गश्ती पर था. सीमा की चौकसी करने वाले बीएसएफ प्रहरियों ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों पक्षों के बीच करीब 20 मिनट पर गोलीबारी चली. माना जा रहा है कि इस घुसपैठ के समर्थन में पाकिस्तान की सीमा अग्रिम चौकी से गोलियां दागी गयीं. उन्होंने कहा, ‘हमारी तरफ सबकुछ ठीकठाक है’.
बीएसएफ के जवानों ने कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की जिसके बाद ये आतंकी वहां से वापस भाग गए. बताया जा रहा है कि सभी आतंकी पाकिस्तान से आए थे. देर रात हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक आतंकी जख्मी साथी की बॉडी को घसीट रहा है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.