Menu

देश
मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर पहुंची पुलिस

nobanner

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। अभिनेता पर उनके छोटे भाई की पत्नी आफरीन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्हीं आरोपों की जांच के लिए काजीवरा पुलिस शनिवार को उनके घर पहुंची। हालांकि नवाजुद्दीन सुबह ही कार से दिल्ली के लिए निकल गए थे।

उधर, पुलिस की धीमी जाँच और मेडिकल नहीं कराए जाने पर असंतोष जताते हुए आफरीन शनिवार को एसएसपी से मिलने के लिए बुढ़ाना रवाना हो गई है। वहीं, रविवार को नवाजुद्दीन के फिर बुढ़ाना आने की संभावना है और माना जा रहा है कि अभिनेता मीडिया के समक्ष भी अपना पक्ष रख सकते हैं। आफरीन ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि मारपीट के दौरान घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे।
नवाज के निजी सचिव अनूप पांडे से भी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने इस बारे में पूछताछ की। निजी सचिव का कहना था कि नवाजुद्दीन किसी जरूरी कार्य से दिल्ली निकल गए हैं, वह रविवार को घर पर उपलब्ध रहेंगे। सचिव ने सफाई देते हुए कहा कि सीसीटीवी बंद नहीं हुए हैं। घटना का जो समय बताया गया है, उसकी फुटेज जल्द ही पुलिस को उपलब्ध करा देंगे।

एसपी देहात राकेश कुमार जौली का कहना है कि पारिवारिक विवाद है या कुछ और है, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले तीन दिनों से बुढ़ाना अपने घर-गांव आए हुए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार हैं और उन्हें जमीन से जुड़ा कलाकार माना जाता है। फिल्मी दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद भी उन्हें अपनी मिट्टी से बेहद लगाव है, वह जब भी काजीवाड़ा आते हैं, घर के कामकाज के अलावा खेतों पर फावड़ा चलाने से भी गुरेज नहीं करते।

छोटे भाई की पत्नी ने एसपी देहात को दी तहरीर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई की पत्नी अपने माता पिता के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची।PC: Amar Ujala

दिल्ली के जाफराबाद मदीना मस्जिद के निकट गली नंबर 20 निवासी पीड़िता आफरीन शुक्रवार शाम अपने पिता मेहराजुद्दीन सिद्दीकी, मां शाईस्ता परवीन और चाचा रियाजुद्दीन के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची।
आफरीन ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर ‘पेट पर लात मारकर शिशु की हत्या का प्रयास’ करने का आरोप लगाते हुए एसपी देहात को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार आफरीन का निकाह इसी साल 31 मई को बुढ़ाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हुआ था।

दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप
आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। बुधवार 28 सितंबर की रात करीब दस बजे उसके जेठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फैजुद्दीन सिद्दीकी, माजुद्दीन सिद्दीकी, ननद सायमा और पति मिनाजुद्दीन सिद्दीकी उसके कमरे में आए और डरा-धमका कर घर छोड़कर चले जाने को कहा।

आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जेठ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या करने की नीयत से पेट में लात मारी, जिससे उसके पेट में दर्द बना हुआ है। पीड़िता ने जान बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.