Menu

देश
मेरे लिए सबसे पहले देश: जॉन अब्राहम

nobanner

तुम एक मारोगे तो हम सौ मारेंगे, कब तक पत्थर मारेगा.. जैसे जुमलों से सजा फोर्स-2 का ‘रंग लाल..’ गाना लॉन्च हो गया. देशभक्ति से भरे इस गाने को लॉन्च करने के बाद जॉन अब्राहम ने कहा कि उनके लिए सबसे पहले देश आता है. रंग लाल गाना वर्तमान में भारतीय सेना की चुनौती और उनके द्वारा दिया जाने वाले स्पष्ट संदेश से भरा हुआ है.

सोनाक्षी सिन्हा और जॉन अब्राहम रंग लाल में काफी प्रभावी दिख रहे हैं. उनके गीत और परफोर्मेंस से फिल्म के क्लास और एक्शन की झलक स्पष्ट दिखती है. रंग लाल मंगलवार को मुंबई में लॉन्च किया गया. इस दौरान जब फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम, जो फिल्म में एक सीक्रेट सोल्जर का किरदार निभा रहे हैं, उनसे देश में देशभक्ति और काम को लेकर वर्तमान हालात के बारे पूछा गया.

जॉन ने कहा, “मेरे ख्याल से रंग लाल गाना अपने आप में सारी बातें कह रहा है. गाने से सारी चीजें क्लीयर है, इसी कारण हम आपके सामने बैठे हुए हैं. जैसा हम महसूस करते हैं, वैसा हमने गाना बनाया है. मैं हमेशा से यही कहता आया हूं कि मेरे लिए सबसे पहले देश है. दुनिया में सबसे ज्यादा कोई चीज मुझे प्यारी है, तो वह मेरा देश है. कई लोग कहते हैं कि तू हिंदू नहीं है, न मुस्लिम और न ही ईसाई है. तो ऐसे लोगों के लिए मेरा स्पष्ट संदेश है कि आप सबसे पहले भारतीय हैं और देश सर्वोपरि है.”

भारतीय सेना द्वारा उरी में आतंकी हमले के जवाब में 28 सितंबर को की गई सर्जिकल कार्रवाई के बाद पूरे देश में आतंक और पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है. पाक कलाकारों के देश में काम करने को लेकर कई संगठनों ने विरोध किया है. दिवाली में आने वाली करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का भी विरोध किया गया है, क्योंकि फिल्म में फवाद खान हैं. इस पूरे मामले पर जॉन ने फिल्म का समर्थन किया है.

फोर्स-2 का निर्देशन अभिनव देव ने किया है. 18 नवंबर को रिलीज होने वाली फोर्स-2 को वॉयाकॉम-18 मोशन पिक्चर्स, सनशाइन पिक्चर्स और जे. एंटरटेंमेंट के साथ प्रस्तुत कर रही है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.