Menu

मनोरंजन
रॉक ऑन-2 फरहान की पहली सीक्वल मूवी

nobanner

मुंबई। आठ साल पहले आई रॉक ऑन से निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर ने अपनी एक नई पारी की शुरुआत की थी। फिल्म उनके लिए एक्टिंग और सिंगिंग डेब्यू थी। फरहान के रॉक ऑन में अपना दिल खोलकर रख दिया था। तभी तो फिल्म में दर्शकों के दिल में जो जगह बनाई थी वो आज भी कायम है। इसका सीक्वल बनकर तैयार है, जिसमें फरहान अख्तर ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। लीक से हटकर फिल्में करने वाले फरहान के लिए रॉक ऑन-2 पहली मूवी है, जिसके सीक्वल में काम कर रहे हैं। कारण… जी हां आप सही सोच रहे हैं उनका रॉक ऑन से गहरा लगाव है। आखिर 2008 में इसी फिल्म ने फरहान को इंडस्ट्री में दो नई पहचान दिलवाए थे एक्टर और सिंगर के। खुद फरहान की मानें तो रॉक ऑन उनके दिल के करीब है और इससे जुड़ी वो किसी भी चीज को मिस नहीं करना चाहते।

आपको बता दें कि रॉक ऑन तीन दोस्तों की म्यूजिकल कहानी थी, जो जिंदगी को पैशन के साथ जीने का संदेश देती थी। लीक से हटकर इस फिल्म ने न केवल क्रिटिक्स से प्रशंसा पाई बल्कि शानदार बिजनेस भी किया। इसी थीम को और ज्यादा डेवलप करके इसकी दूसरी किश्त तैयार की गई है। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो जैसा कि फिल्म के पहले भाग ने पूरे देश को रॉक म्यूजिक और बैंड की नई परिभाषा बताई थी वैसे ही रॉक आन-2 भी अपनी अमिट छाप छोड़ेगी। रॉक ऑन-2 के लिए फरहान अख्तर ने बहुत मेहनत की है। कुछ लोगों की मानें तो इस साल के शुरुआत तक उनकी इंडिया म्यूजिक टूर में भी फिल्म के कुछ हिस्से फिल्माए गए थे। जिससे फरहान की फरफार्मेंस वाला पार्ट फिल्म में एकदम अलाइव लगे।

रॉक आन-2 में पहले भाग के लगभग सारे किरदार है बस श्रद्धा कपूर इस भाग में जुड़ी हैं। उनके अलावा फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और प्राची देसाई सभी लगभग मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज हो रही है और इसे शुजात सौदागार ने निर्देशित किया है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.