देश
रोड शो के दौरान राहुल गांधी को लगा बिजली करंट, मचा हड़कंप
nobanner
राहुल गांधी
आगरा में रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। फव्वारे चौक पर अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान राहुल गांधी को करंट लग गया। इस दौरान राज बब्बर भी उनके साथ थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट लगने के बाद राहुल गांधी ने खुद को संभाल लिया। राज बब्बर ने राहुल से उनका हालचाल पूछा तो उन्होंने मुस्कराते हुआ कहा, मैं ठीक हूं। इसके बाद राहुल ने वहां सभा को संबोधित किया ओर काफिले के साथ आगे बढ़ गए। मामले में प्रशासन अब तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
Share this: