Menu

देश
श्रीनगर: 6 इलाकों से हटा कर्फ्यू लेकिन लोगों के इक्ट्ठा होने पर अभी भी रोक

nobanner

शहर के छह थाना क्षेत्रों से आज कफ्र्यू हटा लिया गया लेकिन अलगाववादियों के बंद के आह्वान के कारण 106 वें दिन कश्मीर में जनजीवन प्रभावित रहा. शहर के छह थाना क्षेत्रों में कल कफ्र्यू लगाया गया था.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां ग्रीष्मकालीन राजधानी में स्थिति नियंत्रण में है. साथ ही कल मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में एक युवक की मौत हो गयी.

हालांकि, अधिकारी ने बताया कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे घाटी में चार या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है. अधिकारी ने बताया कि एहतियाती उपाय के तहत महत्वपूर्ण स्थानों और मुख्य सड़कों से लगी सड़कों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.

इस बीच, हड़ताल के कारण कश्मीर में जनजीवन प्रभावित हुआ है. घाटी में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद हैं लेकिन अलगाववादियों के शाम पांच बजे से 14 घंटे के छूट देने के बाद इसके आज खुलने की संभावना है.

कश्मीर में जारी अशांति के कारण घाटी में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान लगातार बंद है जिसके कारण शिक्षा प्रभावित हुयी है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.