राजनीति
सामने आई 65 हजार करोड़ की काली कमाई, मोदी ने दी जेटली को बधाई
65 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की काली कमाई के खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को बधाई देते हुए वित्तमंत्री और उनकी टीम की तारीफ की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं कठिन परिश्रम के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली और उनकी टीम की प्रशंसा करता हूं जिसके परिणामस्वरूप आईडीएस सफल रहा।
इससे केंद्र सरकार की काले धन का खुलासा करने की योजना यानि आईडीएस के तहत 65 हजार करोड़ से ज्यादा की काली कमाई का खुलासा हुआ है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज इसका ऐलान किया। जेटली के मुताबिक कालेधन की स्कीम के तहत कुल 64 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी अघोषित संपत्ति घोषित की। इसके अलावा 56 हजार करोड़ से ज्यादा की गुप्त संपत्ति का पता सर्च ऑपरेशनों से चला है, जिनमें से 1986 करोड़ कैश बरामद भी कर लिए गए हैं।
सामने आई 65 हजार करोड़ की काली कमाई, मोदी ने दी जेटली को बधाई
जेटली के मुताबिक कुल 64275 लोगों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की जिनसे कुल 65250 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी का पता चला। इसके अलावा सरकार ने जो सर्च ऑपरेशन चलाया उसके जरिए 56378 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला जिनमें से 1986 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।
इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक कल योजना के आखिरी दिन खुलासा करने वालों का तांता लग गया। सरकार ने कालेधन का खुलासा करने के लिए चार महीने का वक्त दिया था जो कल यानी 30 सितंबर को खत्म हो गया। कहा जा रहा है हैदराबाद खुलासा करने के मामले में नंबर वन पर है।
ब्लैकमनी स्कीम को सफल बनाने के लिए सरकार जोरशोर से जुटी हुई थी आईडीएस के आखिरी दिन यानि कल इनकम टैक्स अधिकारी सड़कों पर उतरे और लाउड स्पीकर लगाकर लोगों को इस योजना के बारे में बताया। इनकम टैक्स विभाग फुल एक्शन में दिखा। अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई और जगह-जगह कारोबारियों को जागरूक किया गया है। इसके साथ छापेमारी भी लगातार चली।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.