Menu

अपराध समाचार
स्कूल के पास तेजाब से लदा ट्रक पलटा, बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

nobanner

ठाणे इलाके के व्यस्त घोड़बंदर रोड पर आज सुबह तेजाब से लदा एक कंटेनर ट्रक पलट गया. जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां से पास ही स्कूल मौजूद था. तेजाब का असर इतना तेज था कि उसका धुंआ आसपास के क्षेत्र में फैल गया. इसके बाद अफरातफरी में बच्चों को वहां से हटाया गया.

घटना के बाद ही लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और सुरक्षित स्थान पर सभी को ले जाने की कवायद शुरू हुई. शुक्र यही था कि तेजी से बहते तेजाब की चपेट में कोई बच्चा या अन्य आदमी नहीं आया. ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम इस बारे में जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि कई ड्रम हाइड्रोक्लोरिक एसिड लेकर तेज रफ्तार में जा रहा ट्रक सुबह करीब आठ बजे गैमुख चुंगी चौकी के नजदीक पलट गया. इसके परिणामस्वरूप ड्रमों से तेजाब निकलने लगा. उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में तेजाब का धुआं फैल गया.

उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल के नजदीक एक स्कूल और एक चुंगी चौकी को बंद कर दिया गया. बच्चों और कर्मियों को सुरक्षित घर भेज दिया गया. हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया है.

कदम ने बताया कि दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये. उन्होंने बताया कि सड़क से ट्रक को हटाने के लिए काम चल रहा है. इस बीच, इसी इलाके में एक अन्य कंटेनर ट्रक भी पलट गया. इसके चालक और खलासी घटनास्थल से फरार हो गए.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.