देश
आज से सस्ते में बुक करें ऑनलाइन रेलवे टिकट
नोटबंदी के बाद जनता को राहत देने के लिए सरकार रोज नए-नए ऐलान कर रही है. आज रेलवे ने लोगों को एक राहत भरी खबर दी. 31 दिसंबर तक IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करने पर सर्विस टैक्स नहीं देना पड़ेगा. नोटबंदी के बाद ऑनलाइन ट्रांजिक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IRCTC ने यह फैसला किया है.
परसों से बिगबाजार से निकालें 2000 रुपये
देश के सबसे बड़े रिटेल स्टोर बिग बाजार में आप परसों से अपने डेबिट कार्ड के जरिए दो हजार रुपये निकाल सकते हैं. बिग बाजार के मालिक किशोर बियानी ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है.
देश के सभी छोटे-बड़े शहरों के बिग बाजार में ये सुविधा मिलेगी. 2001 में खुले बिग बाजार की देश भर में 200 से ज्यादा स्टोर हैं. इससे पहले पेट्रोल पंप पर डेबिट कार्ड स्वाइप कर 2000 रुपये निकालने की सुविधा दी थी.
पिछले दो हफ्तों में सरकार ने सात बड़े फैसले
पहला – 500,1000 के पुराने नोट बंद किए गएदूसरा – एटीएम से रोजाना 2.5 हजार की निकासीतीसरा – 2000 रुपए के पुराने नोट ही बदलवा पाएंगेचौथा – कारोबारियों के लिए हफ्ते में 50 हजार की निकासीपांचवां – किसानों के लिए हफ्ते में 25 हजार की निकासीछठा – मंडी व्यापारियों के लिए 50 हजार की निकासीसातवां – शादी के लिए 2.5 लाख निकाल सकेंगे
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.