Menu

अपराध समाचार
मुंबई से इराक जाकर ISIS में शामिल हुए अमन तांडेल की मौत

nobanner

मुंबई के पास कल्याण से इराक जाकर आईएस में शामिल होने वाले अमन तांडेल की मौत की खबर आई है. कुछ महीने पहले आए एक वीडियो में तांडेल ने भारत पर हमले की धमकी दी थी.

कुछ महीने पहले जब एक वीडियो सामने आया तो सनसनी फैल गई थी. मुंबई के पास कल्याण के रहने वाले अमन तांडेल इस वीडियो में आईएस के आतंकवादी के तौर पर दिख रहा था. अमन तांडेल इस वीडियो में भारत पर हमले की धमकी दे रहा था.

अब खबर आई है कि अमन तांडेल मारा गया है. तुर्की से इंटरनेट के जरिए अमन के घर वालों को फोन आया कि तांडेल आईएस के लिए लड़ते हुए मारा गया है. बताया जा रहा है कि अमन नईम सीरिया में आईएस के सरगना बगदादी के लिए लड़ते वक्त मारा गया. साल 2014 में कल्याण के बैल बजार इलाके का रहने वाला अमन तांडेल अपने तीन दोस्तों के साथ इराक और सीरिया में जाकर इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस में शामिल होने चला गया था.

22 साल के अमन तांडेल के साथ अरीब मजीद, शहीम टंकी और फहाद शेख भी इराक में आईएस में शामिल हुए थे. आतंक की ट्रेनिंग के बाद अमन तांडेल को नया नाम दिया गया. तांडेल को अबु उमर अल हिंदी कहकर पुकारा जाता था. अमन तांडेल को आईएस के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में तैनात किया गया था.

अमन तांडेल के तीन साथियों में से एक अरीब मजीद बाद में आईएस छोड़कर भारत लौट आया था और उसी ने अपने तीनों दोस्तों और आईएस में शामिल होने की पूरी कहानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को बताई थी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.