Menu

देश
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, दीसा में डेयरी प्लांट का करेंगे उद्घाटन

nobanner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के गुजरात दौरे पर अहमदाबाद पहुंच गए हैं. इस दौरान वह बनासकांठा जिले में किसान रैली को संबोधित करेंगे. साथ ही दीसा में डेयरी कंपनी अमूल के एक प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे. जिसके बाद गांधीनगर में स्थित बीजेपी के नए मुख्यालय जाएंगे.

जिस तरह गुजरात में पिछले कुछ वक्त से बीजेपी बेकफुट पर है ऐसे में प्रधानमंत्री का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. बीजेपी मुख्यालय जाकर पीएम मोदी पार्टी के स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे. साथ ही मिशन 2017 की तैयारी और नोटबंदी से गुजरात में किस तरह का असर है उसे लेकर भी बातचीत करेंगे.

आपको बता दें कि पीएम मोदी का पिछले चार महीने में गुजरात का ये पांचवां दौरा है. आनंदीबेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद गुजरात में विजय रुपानी को मुख्यमंत्री बने अभी 4 महीने ही हुए हैं. तब से प्रधानमंत्री मोदी 5वीं बार गुजरात जा रहे हैं.