मनोरंजन
नेट फ्लिक्स बना किंग खान का नया घर
मुंबई। नेट फ्लिक्स ने शाह रुख खान की कंपनी रेड चिलीस इंटरटेंमेंस के साथ करार किया है। इसके तहत यह नेट फ्लिक्स रेड चिलीस की आगामी और अब तक रिलीज हो चुकी फिल्मों को अपने प्लेटफार्म पर जगह देगा। इस तरह 15 दिसंबर 2016 की तारीख से दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट टीवी नेटर्वक नेट फ्लिक्स अब भारत के सबसे बड़े स्टार शाह रुख खान का नया घर बन गया है।
नेट फ्लिक्स के पहले से मौजूद 86 करोड़ 60 लाख रजिस्टर्ड मेंबर्स अब किंग खान की मूवीज को बेधड़क बिना ब्रेक और एड के देख सकेंगे। नेट फ्लिक्स और रेड चिलीज इंटरटेंमेंट के हुआ इस प्रकार का करार बॉलीवुड के किसी प्रोडक्शन हाउस के लिए नई और अनोखी बात है।
इस करार को अपनी कंपनी की ओर से शाह रुख खान ही लीड कर रहे थे। नेट फ्लिक्स और रेड चिलीस के बीच हुए समझौते के मुताबिक आने वाले 3 साल तक उनके बैनर की आने वाली हर फिल्म और अब तक रेड चिलीस द्वारा बनाई गई सारी फिल्में नेट फ्लिक्स पर मौजूद होगी। जिसके बाद दुनियाभर में फैले वेबसाइट के रजिस्टर्ड मेंबर्स कभी भी कहीं से किंग खान की फिल्में देख सकेंगे।
नेट फ्लिक्स के कॉन्टेंट ऑफिसर टेड सेरेंडस कहते हैं “ शाह रुख खान भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर्स में एक हैं। उनके अभियन और फिल्मों से भारतीय फिल्म उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। उनको किंगखान के नाम से संबोधित किया जाता है, जो उनके रुतबे, सम्मान और प्रशंसकों के बारे में सारी कहानी खुद ब खुद बता देती है। ” टेड यहीं नहीं रुकते इस करार से उत्साहित उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल इंटरटेंमेंट को देखते हुए रेड चिलीस शुरू से ही सही दिशा में जा रहा है। और अब पहली बार होगा कि भारतीय फिल्में, शाह रुख और यहां की कहानियों को घर बैठे कोई भी व्यक्ति कहीं से भी देख सकेगा। शाह रुख के दुनियाभर में फैले फैन्स का इंतजार अब खत्म हो गया उनके लिए नेट फ्लिक्स नया प्लेटफॉर्म बनकर सामने आया है।
बहरहाल करार तो हो चुका है। जल्द ही नेट फ्लिक्स पर शाह रुख की फिल्मों में सबसे पहले जो फिल्म दिखेगी वो है डियर जिंदगी। गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म बीते 25 नवंबर को ही रिलीज हुई थी जिसमें शाह रुख खान के अपोजिट आलिया भट्ट थीं। डियर जिंदगी के अलावा रेड चिलीस की अन्य फिल्में हैपी न्यू ईयर, दिलवाले और ओम शांति ओम भी नेट फ्लिक्स पर मौजूद होंगी।
नेट फ्लिक्स के बारे में
साढ़े आठ करोड़ रजिस्टर्ड मैंबर्स के साथ नेट फ्लिक्स दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट टेलीविजन कंपनी है। दुनिया के 190 देश के दर्शक नेट फ्लिक्स पर रोजाना 12 करोड़ 50 घंटे के टीवी शो और फिल्में देखते हैं। जिसमें ड्रामा, ओरिजिनल सीरिज, डॉक्यूमेंट्री और फीचर फिल्में शामिल हैं। नेट फ्लिक्स की खासियत यह है कि दर्शक जब चाहें जहां चाहें अपनी पसंद का कोई भी शो देख सकते हैं। इसमें ना तो कोई कमर्शियल ब्रेक होता है और ना ही एडवरटीजमेंट।
रेड चिलीस के बारे में
2002 में स्थापित रेड चिलीस इंटरटेंमेंट ने समय के साथ-साथ अपने आप को मजबूती के साथ स्थापित किया है। आज यह फिल्म निर्माण से लेकर वितरण के क्षेत्र में देश की दिग्गज कंपनियों में शुमार है। कंपनी के पास उम्दा प्रोडक्शन, विश्व स्तरीय ग्राफिक्स टीम और वितरण के लिए अलग-अलग क्षेत्र है जिससे इन सभी डोमेन में काम बेहतरीन तरीके से काम हो पाता है।