देश
नोटबंदी के बीच आज दूसरी बार ‘मन की बात’ करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
नोटबंदी का 47वां दिन है. इन बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दूसरी बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. ‘मन की बात’ कार्यक्रम का ये 27वां एपिसोड होगा. वहीं इस साल पीएम मोदी आखिरी बार ‘मन की बात’ करेंगे.
मन की बात कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा. पीएम अपने इस कार्यक्रम में भी नोटबंदी के बारे में बात कर सकते हैं.
बेईमानों को नरेंद्र मोदी की चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी दी है कि 30 दिसंबर के बाद बेईमानों को बख्शा नहीं जाएगा. मोदी ने कहा है कि नोटबंदी के 50 दिन बाद ईमानदारों की तकलीफ कम होगी लेकिन बेईमानों को बहुत तकलीफ होगी.
बेईमानों की बर्बादी का वक्त शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई के पास अरब सागर में छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियरल की आधारशिला रखने पहुंचे थे. पीएम ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई अब नहीं रुकने वाली है.
देश भ्रष्टाचार सहने को तैयार नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश अब किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को सहने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा हमला बोल दिया गया. उनके फैसले से लोगों को तकलीफ हुई लेकिन लोगों ने इस फैसले का साथ दिया.
आज से आधार पेमेंट एप
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नई नई योजनाएं ला रही है. इसी दिशा में आज एक और बड़ी शुरूआत होगी. आज एक नया मोबाइल ऐप लांच किया जाएगा जिसके जरिए सिर्फ आधार नंबर की मदद से आप किसी भी दुकान पर पेमेंट कर सकेंगे वो भी सिर्फ अपने अंगूठे की मदद से.