Menu

व्यापार
रोज 15,000 लोग जीतेंगे कैश इनाम

nobanner

देश में कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने डिजिटल पेमेंट पर इनाम देने का ऐलान किया है. सरकार ने ‘लकी ग्राहक योजना’ का ऐलान किया है जिसके तहत लोगों को डिजिटल पेमेंट पर कैश ईनाम दिए जाएंगे. रोजाना 15,000 लोगो को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसके तहत डिजिटल पेमेंट करने वालों में से लकी गाहकों को कैश इनाम मिलेगा. 25 दिसंबर को पहला लकी ड्रा होगा.

इसके अलावा 14 अप्रैल 2017 को 3 मेगा ड्रॉ होंगे जिसमें 3 अलग-अलग विजेताओं को 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपये के इनाम मिलेंगे.

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इस योजना का ऐलान करते हुए बताया कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) अगले 100 दिनों तक रोजाना 15,000 ग्राहकों को 1000 रुपये प्रति ग्राहक बतौर इनाम देगा. इसकी शुरुआत क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर से होगी.

इसके अलावा व्यापारियों के लिए डिजी धन व्यापारी योजना का ऐलान हुआ है जिससे वो डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे सकें. डिजी धन व्यापारी योजना के तहत हर हफ्ते 7000 इनाम दिए जाएंगे और अधिकतम एक व्यापारी को 50,000 रुपये का इनाम मिलेगा.