देश
SBI की रिपोर्ट का अनुमान, फरवरी तक ही मिल सकेगा ATM पर लाइन से छुटकारा
आज नोटबंदी का 45वां दिन है. बड़ा सवाल अब भी यही है कि एटीएम की लाइन कब खत्म होगी. अभी एटीएम से रोज 2500 रुपये निकलते हैं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई का अनुमान है कि एटीएम की लिमिट खत्म होने में जनवरी का महीना भी बीत सकता है.
SBI ने खंगाला RBI का डाटा
एसबीआई ने नोट छापने वाले और बैंकों को पैसे देने वाले आरबीआई के पिछले 6 साल का डाटा खंगाल कर ये जानने की कोशिश की है कि आखिर लोगों को हर महीने कितने कैश की जरूरत होती है.
रोज देश के एटीएम में करीब 8000 करोड़ की जरूरत
आंकड़े बताते हैं कि एक एटीएम से हर आदमी औसतन महीने में 3143 रुपये निकालता है. रोज का हिसाब देखें तो होते हैं 103 रुपये. देश में अभी 77 करोड़ एटीएम कार्ड हैं. यानी रोज देश के एटीएम में करीब 8000 करोड़ की जरूरत है. इतनी रकम रहेगी तभी एटीएम के बाहर लाइन नहीं लगेगी.
जनवरी के बाद तक रहेगी 2500 रुपए निकालने की लिमिट
देश में कुल 2 लाख 16 हजार 216 एटीएम हैं. यानी हर एटीएम को रोज 3 लाख 70 हजार रुपये की जरूरत है. एसबीआई का अनुमान है जनवरी तक ढाई हजार की लिमिट सरकार नहीं हटाने वाली है.
अभी एक लाख करोड़ रुपए की कमी!
हिसाब लगाया है उसके मुताबिक देश के चार करेंसी प्रेस में हर महीने 286 करोड़ पीस 500 के नोट छप रहे हैं. यानी कुल 1 लाख 43 हजार करोड़ मूल्य के 500 के नोट हर महीने छप रहे है. लेकिन एसबीआई के मुताबिक एटीएम में पर्याप्त रकम होने के लिए हर महीने 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है. यानी 1 लाख करोड़ की कमी है.
बाजार में लाना पड़ेगा 75 फीसदी रुपया
इस कमी को दूर करने के लिए बाजार में कम से कम 75 फीसदी रुपया बाजार में लाना पड़ेगा और साथ में नई रकम जो लोग बैंकों से निकाल रहे हैं उसे भी जमा करें, तब जाकर एटीएम में लाइन बिल्कुल खत्म हो जाएगी और लोग मनचाही रकम निकाल सकेंगे.
फरवरी तक करना होगा इंतजार
नोटबंदी के बाद बाहर हुए 15.44 लाख हजार करोड़ का 75 फीसदी हुआ 11.58 लाख करोड़ रुपया. अनुमान है कि मार्च महीने तक ये रकम बाजार में आ जाएगी. यानी एटीएम के बाहर लाइन कम होने और एटीएम की लिमिट बढ़ने में कम से कम फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा. एसबीआई के भी मुताबिक जनवरी में एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट खत्म नहीं होने वाली.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.