Menu

देश
थोड़ी देर बाद अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी और तीनों सेनाओं के प्रमुख

nobanner

आज देश 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री, और तीनों सेनाओं के प्रमुख देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद पीएम मोदी राजपथ पहुंचेंगे. पीएम के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और यूएई के शहजादे पहुंचेंगे, जहां पीएम समेत सभी गणमान्य लोग उनकी आगवानी करेंगे.

राजपथ पर परेड देखने के लिए सुबह से ही भारी मात्रा में लोग पहुंच गए हैं.

दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी झंडा फहराया है.

सुबह 10 बजे शुरू होगी परेड

आज पूरे देश की निगाहें राजपथ पर होने वाली परेड पर है. अब से कुछ ही देर बाद पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी. इस मौके पर राजपथ पर देश की सैन्य ताकत के साथ-साथ देश की संस्कृति और विकास की झलक भी देखने को मिलेगी.

परेड शुरू होने से पहले राजपथ पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तिरंगा झंडा फहराएंगे और फिर राष्ट्रगान शुरू होगा. राष्ट्रगान के बाद सबसे पहले अशोक च्रक विजेता जवान हंगपंग दादा को वीरता का सबसे बड़ा सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा, जिसे उनकी पत्नी स्वीकार करेंगी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.