Menu

राजनीति
पार्टी सिंबल की लड़ाई, चुनाव आयोग पहुंचे मुलायम, ढाई बजे अखिलेश भी जाएंगे

nobanner

समाजवादी पार्टी में पिता और पुत्र के बीच जंग जारी है. मुलायम सिंह यादव पार्टी चिह्न ‘साइकिल’ पर दावा जताने चुनाव आयोग पहुंचे हुए हैं. इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह और शिवपाल के साथ मीटिंग कर इस मामले पर चर्चा की. मुलायम सिंह चुनाव आयोग के सामने पार्टी सिंबल को लेकर हलफनामा पेश करेंगे. अखिलेश गुट पहले ही चुनाव आयोग में हलफनामा दाखिल कर चुका है. आज चुनाव आयोग के सामने जवाब दाखिल करने का आखिरी दिन है. ढाई बजे अखिलेश यादव भी चुनाव आयोग जा सकते हैं. अखिलेश ने पार्टी सिंबल पर अपने अपने दावे से जुड़े दस्तावेज पहले ही जमा करा दिए हैं.

आयोग ने दोनों पक्षों को अपने-अपने कागजात 9 जनवरी तक जमा करने को कहा था. अखिलेश खेमा पहले ही जरूरी दस्तावेज जमा कर चुका है.

इससे पहले रविवार को मुलायम सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में साफ कहा कि मैं अब भी समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष हूं और शिवपाल यादव सपा के यूपी अध्यक्ष हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव पार्टी से बाहर किए जा चुके हैं, ऐसे में उन्हें अधिवेशन बुलाने का कोई अधिकार नहीं. वहीं सूत्रों से खबर है कि अमर सिंह ने मुलायम सिंह के सामने पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की है.

letter_010917082006
अब सबकुछ अखिलेश का: मुलायम
रविवार को दिल्ली पहुंचकर मुलायम ने शिवपाल यादव और अमर सिंह के साथ बैठक की. इस दौरान बाहर नारे लगा रहे कार्यकर्ताओं को उन्होंने बुलाया और कहा कि अखिलेश मेरा ही लड़का है. अब हम क्या करें, वह जो कर रहा है उसे करने दो, हम क्या कर सकते हैं. मार थोड़े ही देंगे. अब सब कुछ उसके पास है, मेरे पास क्या है. मेरे पास तो गिनती के विधायक हैं. अखिलेश के खिलाफ मुलायम कुछ भी नहीं बोले, हां यह जरूर कहा कि कई जगह सड़कों का विकास हुआ है, तो उसमें पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर शिवपाल यादव का भी योगदान है. कुछ इस तरह मुलायम ने शिवपाल की तारीफ कर दी. उस वक्त शिवपाल साथ ही बैठे थे.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.