Menu

खेल
बेंगलुरू की शर्मनाक घटना पर फूटा विराट का गुस्सा

nobanner

टीम इंडिया के टेस्ट और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने बेंगलुरू में हुई लड़की के साथ छेड़खानी की घटना पर अपना रोष जताया है. विराट कोहली ने अरने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अपनी सोच बदलो और फिर आपके आस-पास की दुनिया अपने आप बदल जाएगी.

बेंगलुरू में लड़की के साथ हुई छेड़खानी की घटना पर विराट कोहली ने कहा, ‘ऐसी सोच ऐसा करने वाले कुछ लोगों के दिमाग में है, ये घटना मेरे लिए अस्विकार्य और हैरान करने वाली है, मुझे शर्म आ रही है कि मैं इस समाज का हिस्सा हूं, हमें अपनी सोच को बदलने की ज़रूरत है और समाज में महिलाओं को पुरूषों के बराबर दर्जा देना चाहिए, उन्हें सम्मान देना चाहिए. सोच कर देखिए अगर इस जगह आपका परिवार होता तो फिर क्या होता? जय हिंद.’

आपको बता दें कि नए साल की रात जब एक लड़की न्यू ईयर पार्टी से लौट रही थी तो मनचलों ने उसका पीछा किया. जब वो लड़की ऑटोरिक्शा से उतरकर गली में दाखिल हुई, तो एक स्कूटर पर सवार दो मनचले उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गए. जिसके बाद लड़की के साथ इन बदमाशों ने ज़बरदस्ती करने की कोशिश की.

बेंगलुरू पुलिस ने इस मामले के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

विराट कोहली से पहले उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी थी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.