अपराध समाचार
महिला ने लगाया बीजेपी मंत्री पर उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज
- 767 Views
- January 24, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on महिला ने लगाया बीजेपी मंत्री पर उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज
- Edit
35 साल की एक महिला ने गोवा के एक मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार मिलिंद नाइक के अलावा कुछ अन्य लोगों पर वास्को शहर के निकट चुनाव प्रचार के दौरान उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने नाइक और आरोपियों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज की.
पुलिस निरीक्षक निनाद दुएलकर ने वास्को में सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘35 साल की एक महिला ने मोरमुगांव पुलिस थाने में मिलिंद नाइक समेत 14 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने उसका उत्पीड़न किया और उसे धमकाया.’’ कथित घटना रविवार रात हुई जब गोवा के विद्युत मंत्री नाइक और उनके समर्थक वास्को के बाहर चुनाव प्रचार कर रहे थे. नाइक मोरमुगांव निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हैं.
उन्होंने बताया कि नाइक और 10-12 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले पर नाइक की प्रतिक्रिया जानने के लिए उन्हें कई फोन कॉल और मैसेज किए गए लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.
गोवा में चार फरवरी को चुनाव होंगे.