Menu

अपराध समाचार
लालू यादव के ‘करीबी’ आरजेडी नेता के यहां आयकर का छापा

nobanner

आयकर विभाग की टीम ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के विश्वस्त माने जाने वाले पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनवर अहमद के घर सहित अन्य ठिकानों पर आज छापेमारी की. आयकर विभाग के करीब आधा दर्जन कर्मियों ने आज अहमद के पटना शहर के पीरबहोर थाना अंतर्गत आवास पर छापेमारी की.

ममता का क्रूर चेहरा, नेशनल खिलाड़ी को उसी की मां ने किया आग के हवाले

आयकर विभाग के निदेशक (अनुसंधान) अशोक कुमार सिन्हा ने इस छापेमारी की पुष्टि की. लेकिन, उन्होंने तलाशी अभियान के निष्कर्ष के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया. लालू के विश्वस्त रहे अहमद कई शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठन चलाते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि आयकर विभाग द्वारा यह छापा नोटबंदी अभियान के बाद उनके द्वारा देय आयकर से संबंधित है.

बहू के बेडरूम में ससुर ने लगाया सीसीटीवी कैमरा, करता था ‘ताकझांक’ !

लालू के शाकाहारी बनने के पूर्व अनवर अहमद द्वारा चिकेन का व्यंजन उपलब्ध कराए जाने के कारण वे राजनीतिक गलियारा में ‘कबाब मंत्री’ के तौर पर जाने जाते थे. उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में राजद से एमएलसी रहे अनवर अहमद के सब्जीबाग स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री आई. के. गुजराल 1991 के मध्यावधि चुनाव के दौरान लालू प्रसाद के अनुरोध पर पटना लोकसभा सीट से जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ने के समय रहे थे.

दिल्ली : ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, हर तरफ चर्चा

उक्त चुनाव में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत पर उसे रद्द कर दिए जाने पर लालू ने गुजराल को राज्यसभा का सदस्य बनाया था.
वर्ष 2015 में अहमद द्वारा पूर्वी चंपारण जिला में एक कार्यक्रम के दौरान लालू को जूता पहनने में मदद करने पर वे सुखिर्यों में रहे थे.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.