देश
AAP की ट्रेड विंग ने लिखी पीएम को चिट्ठी, 26 जनवरी के दिन बिग बाजार बंद करने की मांग
आम आदमी पार्टी की ट्रेड विंग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा है जिसमें राष्ट्रीय अवकाशों के सन्दर्भ में एक अधिसूचना जारी करने की मांग की है.
आप ट्रेड विंग के कन्वीनर बृजेश गोयल ने बताया कि 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाशों की श्रेणी में रखा गया है और इन तिथियों पर सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को बंद रखना अनिवार्य माना गया है, इसी कारण पिछले काफी वर्षों से दिल्ली ही नहीं देश के सभी छोटे बड़े व्यापारी और उद्यमी इन तिथियों पर अपनी दुकानें और फैक्ट्रियां बंद रखते हैं.
अगर हम दिल्ली की बात करें तो दिल्ली के सभी प्रमुख बाजारों चांदनी चौक, सदर बाजार, कश्मीरी गेट, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, करोल बाग, गांधी नगर आदि के अलावा छोटी बड़ी रिटेल शॉप्स भी बंद रहती हैं लेकिन अकसर देखने में आया है कि इन तिथियों पर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान जैसे बिग बाजार और मॉल्स आदि खुले रहते हैं. क्योंकि ये तिथियां हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और स्वाभिमान से जुड़ी हुई हैं इसी कारण हर व्यापारी और उद्यमी इन तिथियों का सम्मान करते हुये इन तिथियों को अपने प्रतिष्ठान बंद रखते हैं.
आप ट्रेड विंग का कहना है कि बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों जैसे बिग बाजार और मॉल्स आदि को भी इन तिथियों का सम्मान करते हुये इन राष्ट्रीय अवकाशों पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखने चाहिए. आप ट्रेड विंग ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि वो राष्ट्रीय अवकाशों के सन्दर्भ में एक अधिसूचना जारी करें. इस पत्र की कॉपी गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी भेजी गई है. बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली की 20 से अधिक ट्रेड एसोसिएशंस से उनकी इस मुद्दे पर बात हुई है और सभी ने ट्रेड विंग की इस मुहिम का समर्थन किया है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.