अपराध समाचार
गैंगरेप की शिकायत करने वाली लड़की का शव मिला, सपा प्रत्याशी शक के घेरे में
- 948 Views
- February 13, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on गैंगरेप की शिकायत करने वाली लड़की का शव मिला, सपा प्रत्याशी शक के घेरे में
- Edit
यूपी में अखिलेश यादव के विरोधी अपराध को लेकर चुनाव मैदान में लगातार हमला बोल रहे हैं. इस बीच सुल्तानपुर से ऐसी खबर आई है जो अखिलेश के लिए मुश्किल बढ़ाने वाली है. यूपी में अपने जिस उम्मीदवार (वर्तमान विधायक) के लिए सभा करके अखिलेश ने प्रचार अभियान शुरू किया था, उसी विधायक पर गंभीर आरोप लगे हैं.
विधायक अरुण वर्मा समेत 8 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था
सुल्तानपुर में उस लड़की का शव मिला है, जिसने चार साल पहले विधायक अरुण वर्मा समेत 8 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था. चुनाव लड़ रहे एसपी के इस विधायक पर एक लड़की ने 4 साल पहले गैंगरेप के आरोप लगाए थे. कल रात उसी लड़की का शव घर के पास पंचायत भवन के पीछे मिला है.
घर के सामने से विधायक का काफिला गुजरा था
पिता के मुताबिक घटना से पहले घर के सामने से गुजरने वाले रास्ते से विधायक का काफिला गुजरा था. लेकिन, विधायक के मुताबिक ये सब राजनीतिक साजिश है. शुरुआती जांच के मुताबिक सुल्तानपुर के जयसिंहपुर इलाके के गांव चोरमा में लड़की की गला दबाकर कर हत्या की गई. 2013 में विधायक समेत कुल 8 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगा था.
पुलिस की जांच में तीन लोगों को क्लीनचिट मिल गई थी
पुलिस की जांच में तीन लोगों को क्लीनचिट मिल गई थी. लेकिन, आने वाली 21 तारीख को केस की सुनवाई थी. दो महीने पहले ही हाईकोर्ट के आदेश पर मिली सुरक्षा भी लड़की से हटा ली गई थी. ऐसे में शक की सुई वापस विधायक की ओर जा रही है. पुलिस इस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है