मनोरंजन
रंगून’ से हटाए गए कंगना के सीन्स, कहा- बेहद निराश हूं
अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह ‘रंगून’ से अपने कुछ बेहतरीन सीन्स को हटाए जाने से बेहद निराश हैं. हालांकि उन्होंने इसके बावजूद फिल्म और उन्हें मिल रही सराहना पर खुशी जताई.
कंगना ने शुक्रवार को मीडिया से कहा, “वे सीन मेरी बेहतरीन अभिनय की बानगी थे और जब मुझे उन सीन्स को संपादित कर हटाए जाने के बारे में पता चला तो मैं बहुत निराश हुई. मुझे लगा कि उन सीन्स के बिना मेरे अभिनय को औसत कहा जाएगा और ज्यादा तारीफ नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने मेरे काम को पसंद किया. मैं बेहद खुश हूं.”
फिल्म ‘क्वीन’ की अभिनेत्री ने बताया कि उनके कुछ पसंदीदा सीन्स को वह अपनी बेहतरीन अभिनय प्रतिभा को दर्शाने के लिए महत्वपूर्ण समझती थीं और जब उन्होंने फिल्म से उन सीन्स को हटा देखा तो विशाल भारद्वाज ने उन्हें समझाया कि फिल्म से उन सीन्स को हटाया जाना क्यों जायज है?
फिल्म उद्योग से मिलने वाली तारीफ के बारे में पूछे जाने पर कंगना ने बताया कि इस उद्योग से जुड़े कई लोगों ने उनके काम की तारीफ की, उन्हें संदेश भेजा, जिससे वह बहुत खुश हैं.
विशाल भारद्वाज निर्देशित ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में कंगना के अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.