Menu

अपराध समाचार
सिक्योरिटी गार्ड की सनक ने ली कुत्ते की जान, वीडियो वायरल होने पर फरार

nobanner

तकरीबन 10 से 12 छात्रों को नुकसान पहुंचाने वाले कुत्ते को बाहरी दिल्ली के रोहिणी में एक विश्वविद्यालय के गार्ड ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है.

वीडियो वायरल होने पर आरोपी गार्ड फरार

रोहिणी के डीसीपी एम एन तिवारी ने कहा , ‘‘हमने इस सिलसिले में एक एनजीओ की शिकायत पर पशुओं के खिलाफ क्रूरता रोकथाम अधिनियम और आईपीसी के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया है. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का आरोपी गार्ड फरार है.’’ घटना तब सामने आई जब इस जघन्य घटना का वीडियो वायरल हुआ.

वीडियो में कुत्ते के सिर पर डंडे से मारता दिख रहा है गार्ड

एनजीओ नेबरहुड वुफ की आयेशा क्रिस्टिना ने पुलिस में घटना के सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने उस वीडियो को पोस्ट किया जिसमें गार्ड को कुत्ते के सिर पर डंडे से प्रहार करते हुए दिखाया गया है.