Menu

मनोरंजन
अनुष्का शर्मा ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद का सामना कभी नहीं किया

nobanner

अभिनेत्री से निर्माता बनी अनुष्का शर्मा ने बताया कि उन्होंने कभी भाई-भतीजावाद का सामना नहीं किया जबकि वह फिल्मी घराने से नहीं हैं. उनका कहना है कि बॉलीवुड में हमेशा प्रतिभा को सराहा जाता है.

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में क्या वह कभी भाई-भतीजावाद का शिकार बनी हैं? इस पर आगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ की टीम के साथ पहुंची अनुष्का ने कहा, “पहली बात है कि हर अभिनेता की बॉलीवुड में अपनी यात्रा है. सबसे पहले अगर आप अपने काम में अच्छे हैं तो लोग आपके साथ काम करने में रुचि दिखाएंगे.”

‘एनएच 10’ की अभिनेत्री ने कहा, “मैं आदित्य चोपड़ा का बहुत सम्मान करती हूं, उन्होंने मुझे लॉन्च किया. रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा और हम सभी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं थे! इसलिए बाहरी होने के नाते मैंने कभी भाई-भतीजावाद का सामना नहीं किया.”

करण जौहर ने दिया था कंगना का जवाब… कॉफी विद करन में कंगना रनौत ने कहा था ‘मूवी माफिया’, अब करन जौहर ने दिया है जवाब

इससे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने वाला बताया था. इसके बाद उनके इस बयान ने काफी तूल पकड़ा.

अभिनेत्री फिलहाल अपने निर्माण की दूसरी फिल्म ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च को रिलीज करने के लिए तैयार हैं. यह होम प्रोडक्शन क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले बनी है.

फिल्म में उनके अलावा, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और मेहरीन पीरजादा जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.