मनोरंजन
ओपेनिंग वीकेंड में ही ‘फिल्लौरी’ ने कर ली है बजट से ज्यादा कमाई
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘फिल्लौरी’ सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. इस फिल्म ने शुरूआती तीन दिनों यानि ओपेनिंग वीकेंड में कुल 15.25 करोड़ की कमाई की है.
मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि इस फिल्म ने पहले दिन 4.02 करोड़, दूसरे दिन 5.20 करोड़ और तीसरे दिन 6.03 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर ये फिल्म 15.25 कमा चुकी है.
आपको बता दें कि ‘फिल्लौरी’ एक छोटे बजट की फिल्म है. फिल्म बनाने की कुल लागत लगभग 21 करोड़ रुपए है. लेकिन खास बात ये है कि फिल्म अपनी लागत लगभग-लगभग वसूल कर चुकी है. सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से ही इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही 12 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी. इस तरह देखें तो ये फिल्म अब तक 27 करोड़ कमा चुकी है.
तरन आदर्श ने बताया है कि दिलजीत दोसांझ की वजह से नॉर्थ में ये फिल्म बहुत अच्छी चल रही है.
ये दूसरी फिल्म है जिसे अनुष्का प्रोड्यूस कर रही हैं और एक्टिंग करती हुई भी नज़र आ रही हैं. इस फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी हैं और उनके अभिनय की भी खूब तारीफ हुई है. इस फिल्म को अंशुई लाल ने डायरेक्ट किया है. यहां पढ़ें रिव्यू-
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.