मनोरंजन
कलर्स टीवी और कपिल शर्मा की अनबन में फंसे दिलजीत दोसांझ!
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और कलर्स टीवी के रिश्ते इन दिनों अच्छे नहीं हैं. ये अनबन तब से शुरु हुई जब कपिल कुछ मतभेदों के बाद अपने कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के बदले सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो लेकर आए. अब रिपोर्ट की मानें तो एक्टर दिलजीत दोसांझ को कलर्स टीवी और कपिल शर्मा के बीच झगड़े के बीच फंसते हुए नजर आ रहे हैं.
स्पॉटब्वॉय की मानें तो फिल्म ‘फिल्लैरी’ में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के को-स्टार हैं. हाल ही में अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंची थी. पंजाबी एक्टर भी कपिल शर्मा के शो के सेट पर जाने के लिए बहुत उत्साहित थे. कलर्स टीवी के रियलिटी शो के जज होने की वजह उन्होंने कलर्स टीवी के साथ एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था जिसकी वजह से उन्हें कपिल के शो पर जाने से रुकना पड़ा.
फॉक्स स्टार स्टूडियो और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म की शूटिंग पंजाब में की गई है और इसमें दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा, मेहरीन पीरजादा और अनुष्का हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.