अपराध समाचार
ट्रक पलटने से जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत
- 338 Views
- March 27, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on ट्रक पलटने से जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत
- Edit
मध्यप्रदेश के जबलपुर से करीब 30 किमी दूर चरगवां थाने के अंतर्गत सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. करीब 8 बजे हुए इस हादसे में कम से कम 16 मजदूरों की मौत की खबर है. वहीं कईयों के घायल होने की सूचना है. घायलों को जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया है.
मजदूरों को लेकर जा रहा टाटा 407 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया
जबलपुर जिले के चरगवां थाने के अंतर्गत कमतिया में सोमवार सुबह 8 बजे मजदूरों को लेकर जा रहा टाटा 407 ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे की जानकारी लगते ही कलेक्टर महेश चौधरी, एसपी महेंद्र सिकरवार और बरगी विधायक प्रतिभा सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए थे. वहीं आसपास के गांव के सैकड़ों लोग भी रेस्क्यू टीम की मदद के लिए वहां मौजूद रहे.
मिनी ट्रक में करीब 50 मजदूरों के बैठे होने की पुष्टि हुई है
मिनी ट्रक में करीब 50 मजदूरों के बैठे होने की पुष्टि हुई है. ये सभी ललपुर के पास एक फार्म हाउस में काम के लिए जा रहे थे. हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. जहां मिनी ट्रक पलटा वहां घाट है. माना जा रहा है कि ब्रेक फेल होने या स्पीड के कारण अनियंत्रित होने से ट्रक पलटा होगा. प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.