व्यापार
मनपसंद ने आईआरसीटी की ई-केटरिंग सेवा के साथ गठजोड़ किया
nobanner
फलों का जूस बनाने वाली मनपंसद बेवरेजेज ने रेलवे की खानपान सेवा इकाई आईआरसीटीसी के साथ गठजोड़ किया है. कंपनी अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिये रेलवे पर जोर दे रही है.
मनपसंद बेवरेजेज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘हमने आईआरसीटीसी की आनलाइन कैटरिंग सेवा से गठजोड़ किया है और हमारे उत्पाद ‘मैंगो सिप’ और ‘फ्रूट्स अप’ ई-कैटरिंग के जरिये जल्दी ही उपलब्ध होंगे.’’ सिंह ने कहा, ‘‘हम आने वाले वर्ष में देश भर में और स्टेशनों पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिये काम कर रहे हैं. रेलवे की पहुंच को देखते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि इस गठजोड़ से हमारे उत्पाद विभिन्न ग्राहकों के बीच ज्यादा दिखेंगे.
Share this: