Menu

अपराध समाचार
युवक को ‘नग्न’ कर पीटा, बदमाशों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया

nobanner

हरियाणा के यमुनानगर में गुंडागर्दी का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. ताजा मामले में सरस्वती नगर के एक फार्म हाउस पर युवक के कपड़े उतारकर उसे पीटा जा रहा है. यह वीडियो काफी वायरल हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

होली वाले दिन कुछ युवक घर से अपहरण कर फार्म हाउस पर ले गए

बताया जा रहा है कि युवक सोनू को होली वाले दिन कुछ युवक घर से अपहरण कर फार्म हाउस पर ले गए. यहां उसके पूरे कपड़े उतार दिए और फिर पिटाई की. सोनू, बदमाश युवकों के पांव पकड़ रहा था लेकिन मारपीट करने वाले वीडियो भी बना रहे थे.

धौंस जमाने के लिए यह वीडियो इलाके के कई व्हाट्सऐप ग्रुप्स में डाल दी

आश्चर्य की बात है कि बदमाशों ने अपनी धौंस जमाने के लिए यह वीडियो इलाके के कई व्हाट्सऐप ग्रुप्स में डाल दी. सोनू की मां बदमाशों को सजा दिलवाने की बात कह रही हैं. सोनू के परिजन यह कह रहे है वीडियो वायरल होने के बाद सोनू का कुछ अता पता नहीं चल रहा.

यह जरूर कहना था कि सोनू का पांच छह माह पहले झगड़ा हुआ था

सोनू को क्यों मारा जा रहा यह भी परिजनों को पता नहीं. हालांकि कुछ लोगों का यह जरूर कहना था कि सोनू का पांच छह माह पहले झगड़ा हुआ था. बहरहाल पुलिस ने इस मामले में वीडियो के आधार पर और परिजनों की शिकायत पर मारपीट, अपहरण सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.