Menu

देश
यूपी के सियासत के इन दो बड़े चेहरों के बयान पढ़िए

nobanner

यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि फर्जी वोटिंग के लिए पुरुष भी बुर्के का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने ऐसी हरकतें रोकने के लिए चुनाव आयोग से पोलिंग बूथों पर महिला पुलिस की तैनाती बढ़ाने की मांग की है.

उन्नाव के बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने इस बार बुर्का को लेकर बेहद विवादित बयांन दिया है. उनका कहना है कि फर्जी मतदान करते समय बुर्के का दुरूपयोग होता रहा है, सम्भावना है और हो रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग से जहां पर ज्यादा संख्या में बुर्का पहनकर बोट डालती हैं वहां महिला पुलिस तैनात किये जाने की चुनाव आयोग से बीजेपी द्वारा की गयी मांग का समर्थन किया है. इससे उन महिलाओं और पुरुषों का आइडेंटिफिकेशन किया जा सके जो बुर्का पहन कर फर्जी मतदान करते हैं.

उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं का सम्मान भी बचा रहे इसलिए महिला पुलिस इस काम को कर सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार हिन्दू भी और कई बार महिलाओं की जगह पुरुष भी बुर्का पहन कर फर्जी वोट डालते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे कई लोगों ने बताया भी कि हम तो बुर्का पहन कर वोट डाल आये.

बुर्के में वोटरों की जांच के मसले पर यूपी की राजनीति गर्म है. यूपी के मंत्री आजम खान ने इसपर कह दिया है कि बीजेपी तो मुस्लिम वोटरों को कुत्ता-पिल्ला समझती है. एबीपी से खास बातचीत में आजम खान ने चुनाव में धुव्रीकरण के मुद्दे पर भी बात की.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.