Menu

मनोरंजन
अफगानिस्तानी गायिका की टाइट ड्रेस पर बवाल, तंग आकर किया आग के हवाले

nobanner

अफगानिस्तान की गायिका और सेलीब्रटी अरयाना सईद इन दिनों सुर्खियों में हैं. अरयाना के सुर्खियों में रहने का कारण जानकर आप चौंक जाएंगे और यह आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है.

दरअसल 13 मई को पेरिस में एक कन्सर्ट के दौरान गायिका ने जो ड्रेस पहना था, उसे लेकर विवाद हो गया. स्कीन कलर की इस ड्रेस को लेकर धार्मिक समूहों ने इस पर ऐतराज जताया. कहा गया कि गायिका ने टाइट ड्रेस पहना हुआ था. इस विवाद के बाद गायिका ने ड्रेस को ही आग के हवाले कर दिया. गायिका ने कहा, ‘अगर अफगानिस्तान में सबसे बड़ा मुद्दा टाइट ड्रेस है, मैं इसे आग के हवाले करती हूं’.
इस पूरे मामले पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. एक यूजर ने लिखा, ”हम मुसलमान जानते हैं कि इस्लाम में एक महिला का नग्न होना निषिद्ध है और यह एक गलती थी”. वहीं एक दूसरे यूजर ने गायिका का समर्थन करते हुए लिखा, ”लोगों के गंदी मुंह जलाना चाहिए था जो अनुचित रूप से आलोचना कर रहे थे, जबकि कपड़े जलाने अच्छा काम नहीं था.”