देश
कुलभूषण जाधव को बचाने के लिए जहां जाने की जरूरत होगी वहां जाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि ”कुलभूषण जाधव को बचाने के लिए जहां तक भी जाना होगा हम जाएंगे.” राजनाथ ने यह बात एक इंटरव्यू के दौरान कही.
राजनाथ ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा है, ”जब यह मामला इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में नहीं गया था तब मुंबई में मैंने एक कार्यक्रम के दौरान मैंने कहा था कि हम कुलभूषण जाधव को बचाने के लिए इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस जाएंगे.”
राजनाथ ने कहा है कि उन्होंने अपने कई कार्यक्रमों में यह बात कही है कि कूलभूषण जाधव को बचाने के लिए हमें जहां भी जाना पड़ेगा वहां जाने के लिए हम लोग तैयार हैं.
आपको बता दें कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस आज भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पर अपना फैसला सुनाएगा. फैसला भारतीय समय के मुताबिक आज दोपहर 3.30 बजे सुनाया जायेगा. 15 मई को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारत और पाकिस्तान की दलीलों को सुना था. कुलभूषण मामले में भारत की तरफ से वरिष्ट वकील हरिश साल्वे पक्ष रखा है.
पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने सुनाई है जाधव को फांसी की सजा
पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव पर जासूसी का आरोप लगाया है. पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने जाधव को फां