Menu

देश
जल्द भारत में भी फ्लाइट में इंटरनेट का मजा ले सकेंगे यात्री, अगस्त के अंत तक मिल सकती है अनुमति

nobanner

भारत में फ्लाइट में सफर के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती है. बहुत जल्द फ्लाइट में ये सुविधा उपलब्ध हो सकती है. ऐसा बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार इसे अगस्त के अंत तक अनुमति दे सकती है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के संयुक्त डीजी ललित गुप्ता ने बताया कि वो दूरसंचार विभाग से इसकी मंजूरी का इंतजार कर रहे है. अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस, एविएशन मिनिस्ट्री के साथ इस बारे में बातचीत कर रही हैं.

अभी भारतीय एयरस्पेस में वाई-फाई बंद करना होता है. सुरक्षा के आधार पर इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया है. फ्लाइट में सुरक्षा की दृष्टि से इंटरनेट का इस्तेमाल की इजाजत नहीं है. गुप्ता ने कहा कि जेट एयरवेज और स्पाइसजेट जैसी भारतीय विमान 2018 तक वाई-फाई बोइंग 737 मैक्स विमान होंगे.

बता दें कि दुनिया भर में लगभग 70 एयरलाइंस यात्रियों को इंटरनेट इस्तेमाल की इजाजत देती है. इसके अन्तर्गत ईमेल, सोशल मीडिया, फिल्में डाउनलोड करने और कॉल करने की इजाजत होती है. इसमें एयर फ्रांस, लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज, सिंगापुर एयरलाइंस, अमीरात और इतिहाद जैसे विमान शामिल है. ये विमान भारत भी आते है.

भारत में, जेट एयरवेज और विस्तारा जैसी एयरलाइंस में बिना इंटरनेट के इस्तेमाल के कॉन्टेंट उपलब्ध कराया जाता है, जिसे यात्री इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं. स्पाइसजेट जून-अंत तक सुविधा प्रदान करेगा .

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.