Menu

राजनीति
पंजाबी लहरा रहे परचम, जालंधर की बहू कोलंबिया में बनीं विधायक

nobanner

पंजाब के जालंधर की बहू ने कोलंबिया में जीत का परचम लहराया है। वह काेलंबिया के चुनाव में विधायक बनी हैं।

जेएनएन, जालंधर। पंजाब के लाेग देश में ही नहीं विदेश में भी कामयाबी के परचम लहरा रहे हैं। इन लाेगों में एक और नाम जुड़ा है जालंधर की एक बहू का। प्रसिद्ध समाजसेवी व जालंधर की बहू रचना सिंह ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) के विधानसभा हलका सरी ग्रीन टिंबर से विधायक चुनी गई हैं। उन्हें नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने वहां के मौजूदा विधायक सुए हैमल को हराया है।

प्रसिद्ध रेडियो ब्रॉडकास्ट और मशहूर पत्रकार गुरप्रीत सिंह की पत्नी प्रसिद्ध पंजाबी लेखक डॉ. रघुबीर सिंह की बेटी है। वह जालंधर के प्रसिद्ध सहगल परिवार की बहू हैं। इस परिवार का आदमपुर में एक पेट्रोल पंप भी है। इनका देवर गुरमीत सिंह मौंटी सहगल पंजाब पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन और यूथ अकाली दल का प्रवक्ता है।

रचना सिंह के ससुर एमएस सहगल ने कहा कि उनकी बहू जीत उनके लिए सम्मान की बात है। रचना की ओर से समाजसेवा के क्षेत्र में की गई कड़ी मेहनत और वचनबद्धता के कारण ही उन्हें ऐसी जीत मिली है। उनकी सास बीबी सुरिंदर कौर सहगल ने कहा कि रचना सिंह की इस प्राप्ति के लिए वह परमात्मा की शुक्रगुजार हैं।

रचना ने शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के सेक्‍टर 35 स्थित सरकारी हाई स्कूल में की है और इसे बाद उच्च शिक्षा उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से प्राइज़ की। पंजाब विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग में बतौर प्रोफेसर कार्यरत डॉ. योगराज ने कहा कि चंडीगढ़ वासियों और पंजाब के लिए गर्व की बात है कि यहां से पढ़ी रचना ने विदेश में जाकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की।

ब्रिटिश कोलंबिया में हुए मतदान में रचना के अलावा पंजाबी जगरूप बराड़ ने भी जीत दर्ज की। एनडीपी की तरफ से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने भी लिबरल पार्टी के पीटर फैसबैंडर को हराया। इनके अलावा एनडीपी के राज चौहान, रवि काहलों, हैरी बैंस, जिमी सिम्स, जस जौहल ने जीत हासिल की।