अपराध समाचार
पति के सामने ही महिला के साथ आठ लोगों ने किया गैंगरेप, दंपति को लूट कर हुए फरार
- 310 Views
- May 06, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on पति के सामने ही महिला के साथ आठ लोगों ने किया गैंगरेप, दंपति को लूट कर हुए फरार
- Edit
उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के कोतवाली क्षेत्र में पति के सामने ही उसकी पत्नी के साथ आठ लोगों ने गैंगरेप किया और लूटपाट कर भाग निकले. पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की है.
जयपुर में पानी-पूरी बेचने का ठेला लगाते हैं दंपति
गोहन थाना क्षेत्र के रहने वाला दंपति कोतवाली में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा. दंपति ने बताया कि वह जयपुर में पानी-पूरी बेचने का ठेला लगाता है. पति-पत्नी गांव आने के लिए औरैया आए और वहां से गोहन जाने के लिए एक मिनी ट्रक में लिफ्ट लेकर सवार हो गए. जालौन के सहाव मोड़ पर गाड़ी में पहले से मौजूद आठ लोगों ने महिला को पकड़ लिया. बदमाशों ने महिला के पति की पिटाई कर उसे बांध दिया और महिला से रेप किया.
रेप के बाद दंपति से लूटे 20 हजार रुपये
इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात के बाद उनसे 20 हजार रुपये की लूट भी की. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. पीड़ित इसकी शिकायत लेकर थाने की पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. मामले में एएसपी ने बताया की पीडिता का मेडिकल परिक्षण कराया गया है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.