Menu

दुनिया
बाल यौन उत्पीड़न के दोषियों के पासपोर्ट रद्द करेगा ऑस्ट्रेलिया

nobanner

ऑस्ट्रेलिया के नए कड़े नियमों के तहत बाल यौन उत्पीड़न के दोषियों के पासपोर्ट रद्द कर दिए जाएंगे ताकि वे दोबारा अपराध करने के लिए विदेश न जा पाएं. ऑस्ट्रेलिया ने अपने इस कदम को ‘विश्व में पहला ऐसा कदम’ करार दिया है. घोषित अपराधियों के देश छोड़ने या देश छोड़ने की कोशिश को अवैध बनाने के लिए इस महीने संसद में बिल लाया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया बाल-यौन पयर्टन पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठा रहा है.

विदेश मंत्री जूली बिशप ने कहा, ‘‘नए नियम बाल-यौन उत्पीड़न के अपराधियों को ऑस्ट्रेलिया छोड़ने या ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट रखने से रोकेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल ही लगभग 800 रजिस्टर्ड बाल यौन अपराधी ऑस्ट्रेलिया से विदेश यात्रा पर गए.’’ उन्होंने कहा कि इनमें से कई अपराधी ऐसे थे, जो एशिया के विकासशील देशों की यात्रा पर गए और उन्होंने पुलिस को अपनी यात्रा की सूचना न देकर नियमों का उल्लंघन किया. इनमें से आधे अपराधी ऐसे हैं, जिनके दोबारा अपराध को अंजाम देने का खतरा बहुत ज़्यादा था.

यह कदम विदेशों में बाल यौन उत्पीड़न के कई हाईप्रोफाइल मामले सामने आने के बाद उठाया गया है. एक मामला पिछले साल का है, जब ऑस्ट्रेलियाई रॉबर्ट एलिस को बाली में 11 इंडोनेशियाई लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का दोषी करार दिया गया था. न्यायमंत्री माइकल कीनन ने कहा कि नए नियम ‘‘बाल-यौन पयर्टन पर अब तक की कठोरतम कार्रवाई है.’’

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.