Menu

खेल
मैन ऑफ द मैच बने मोहित शर्मा ने राहुल तेवतिया को दिया जीत का श्रेय

nobanner

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मंगलवार रात खेले गए मैच के मैन ऑफ द मैच चुने गए किंग्स इलवेन पंजाब के खिलाड़ी मोहित शर्मा का कहना है कि राहुल तेवतिया की गेंदबाजी ने मैच का रुख बदला. कल हुए रोमांचक मुकाबले में किंग्स एलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 रनों से हराया.

राहुल ने इस मैच में 18 रन देकर कोलकाता के दो अहम बल्लेबाजों कप्तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा को आउट कर पवेलियन भेजा. उथप्पा को राहुल ने खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया था.

इसके अलावा, मोहित ने 24 रन देकर दो अहम विकेट लिए. उन्होंने सलामी बल्लेबाजी सुनील नरेन और यूसुफ पठान को आउट किया.

मोहित ने कहा, “मध्यम ओवरों में हमारे स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. राहुल ने आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं. इस सीजन में यह उनका पहला मैच था और उनकी गेंदबाजी ने ही इस मैच का रुख बदला.”

मोहित ने कहा कि उनकी टीम ने योजना बनाई थी कि वह अपनी पहली योजना का इस्तेमाल करेंगे और अगर वह काम नहीं कर पाई, तो दूसरी योजना को लागू करेंगे.

उन्होंने कहा, “हमें लगा था कि 160 का स्कोर अच्छा होगा. हालांकि, जब क्रिस लिन और नरेन ने रन बनाने शुरू किए, तो हमारे लिए स्थिति थोड़ी मुश्किल हो गई, लेकिन अपने फैसले के मुताबिक, हम अपनी योजना पर बने रहे.”

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.