अपराध समाचार
वाराणसी में तीन लड़कों पर लगा 13 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप
- 282 Views
- May 08, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- Comments Off on वाराणसी में तीन लड़कों पर लगा 13 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप
- Edit
nobanner
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन लड़कों पर तेरह साल की एक लड़की से गैंगरेप का आरोप लगा है. गैंगरेप के बाद आरोपी लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. लड़की आरोपियों का नाम नहीं बता पा रही है लेकिन उसका कहना है कि वो उन्हें पहचान लेगी.
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में रहनेवाली 13 साल की लड़की पड़ोस में एक पूजा के कार्यक्रम में गई थी. वहीं से लौटते वक्त उसके साथ तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़ित लड़की अगले दिन बेहोशी की हालत में एक खेत में मिली.
लड़की के घरवालों का कहना है कि उन्होंने तीन लड़कों को शराब पीते देखा है और उन्हें शक है कि उन्हीं लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अबतक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
Share this: