Menu

देश
सपा महिला नेता को सपा के नेता ने ठगा, 65 लाख रुपए की चोट

nobanner

समाजवादी पार्टी के प्रदेश की सत्ता से बेदखल होने के बाद इसकी महिला सभा की प्रदेश सचिव को तगड़ा झटका लगा है। उनसे लालबत्ती तथा नौकरी देने के नाम पर 65 लाख रुपए की ठगी की गई है। यह ठगी भी अपने को समाजवादी पार्टी का नेता बताने वाले ने की है।
बुलंदशहर निवासी सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव रीता आर्या कुल 65 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई हैं। आर्या ने आज ही बलरामपुर के एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बलरामपुर के सिविल लाइन निवासी अशोक यादव जो खुद को समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव बताता है उसने मुझसे लालबत्ती दिलाने के नाम पर 56 लाख रुपये लिए थे। उसने मुझे लालबत्ती दिलाने का वादा किया था। इसके बाद नौ लाख रुपया उसने मेरे 30 बच्चों से नौकरी दिलाने के नाम पर लिया था। अब वह लापता है। इस प्रकरण कर शिकायतकर्ता बुलंदशहर की निवासी हैं।