Menu

मनोरंजन
एकता कपूर की ‘चंद्रकांता’ से बॉलीवुड का ये एक्टर करेगा टीवी पर शुरुआत!

nobanner

टीवी सोप एकता कपूर का शो ‘चंद्रकांता’ जल्द ही ऑनएयर होने वाला है. जिसके लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है. सीरियल के मुख्य किरदारों की बात करें तो यह पहले साफ हो गया था कि मधुरिमा तुली सीरियल में लीड रोल ‘चंद्रकांता’ के किरदार में नजर आएंगी. सीरियल के मुख्य पुरुष किरदारों की बात करें तो ऐसा बताया जा रहा है कि विशाल आदित्य सिंह सीरियल में ‘वीरेन्द्र सिंह’ का किरदार निभाएंगे.

फिलहाल शो के अन्य कलाकारों के लिए ऑडीशन जारी है.

एक प्रमुख अखबार के अनुसार, अभिनेता शाद रंधावा ‘चंद्रकांता’ सीरियल से अपने टीवी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. शाद जिन्हें ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया है.

शाद इस सीरियल में ‘शिवदत्त’ का किरदार निभा रहे हैं. ये किरदार विशेष कारणों से उनके बेहद करीब है. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी तरफ अब तक किए गए नेगेटिव रोल की तारीफ की गई है. साथ ही साथ शिवदत्त का किरदार अपने आप में ही एक नेगेटिव है. इस लिए वह इस रोल के लिए उत्साहित है.

अभिनेता ने इस किरदार के बारे में बताया कि वह अपने बचपन के दिनों को फिर से देखना पसंद करेंगे… क्योंकि अभिनेता दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किए गए ‘चंद्रकांता’ के पहले वर्जन को देख कर बड़े हुए हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.