Menu

मनोरंजन
कपिल शर्मा को बड़ा झटका, इस रविवार उनके शो को ‘सुपर लाइट विद ट्यूबलाइट’ से रिप्लेस कर रहा है चैनल

nobanner

टीवी के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को सोनी टीवी ने बड़ा झटका दिया है. इस रविवार उनके ‘द कपिल शर्मा शो’ को चैनल ने ड्रॉप कर दिया है. उनके शो की जगह इस रविवार सुनील ग्रोवर का शो सुपरनाइट विद कपिल का प्रसारण होगा. इस शो के कई प्रोमो चैनल ने जारी किए हैं जिनमें दिखाया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर का शो रविवार को रात 9 बजे प्रसारित होगा.

बता दें कि इस खास शो को सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को प्रमोट करने के लिए किया गया है. ‘दबंग खान’ की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ 25 जून को रिलीज होगी. इसी बीच रिलीज से पहले सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट के चलते छोटे पर्दे पर बड़ा उलटफेर हो गया है.

सुपर नाइट विथ ट्यूबलाइट’ शो दो घंटे का महाएपिसोड होगा. सबसे खास बात यह है कि शनिवार और रविवार को चैनल पर ‘द कपिल शर्मा शो’ दिखाया जाता है लेकिन इस बार यह शो नहीं दिखाया जाएगा. इस हफ्ते रविवार दोपहर 12 बजे और रात 9 बजे ‘सुपर नाइट विथ ट्यूबलाइट’ दिखाया जाएगा.

इस शो में सलमान के साथ उनके भाई और फिल्म प्रोड्यूसर अरबाज खान भी दिखाई देंगे. इसके अलावा कुछ नन्हें कलाकार भी शो में चार चांद लगाते दिखाई देंगे.

दो घंटे के इस महाएपिसोड में सुनील ग्रोवर, अली असगर, चंदन प्रभाकर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने के लिए तैयार हैं. सोनी इंटरटेनमेंट चैनल ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर शो से जुड़े कई ट्वीट किए. अपने पोस्ट में चैनल ने शो की कुछ झलकियां दिखाईं है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरे दो घंटे का महाएपिसोड शानदार रहने वाला है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.