Menu

देश
जाधव पर PAK उच्चायुक्त बासित का बड़ा बयान, कहा- सजा माफी पर विचार की गुंजाइश

nobanner

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बड़ा बयान दिया है. बासित ने कहा है कि जाधव की सजा पर पुनर्विचार की गुंजाइश है.

अंग्रेजी अखबार द हिंदू से बातचीत में अब्दुल बासित ने कहा कि जब तक कुलभूषण जाधव का मामला अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में है, तब तक उन्हें फांसी नहीं दी जाएगी. बासित ने कहा कि भले ही आईसीजे का फैसला आने में दो-तीन साल लग जाएं, लेकिन उससे पहले फांसी नहीं दी जाएगी. हालांकि, बासित ने कहा कि वो चाहते हैं इस मामले में जल्द कोर्ट का फैसला आए.

कुलभूषण जाधव के पास मौका
अब्दुल बासित ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के अलावा भी कुलभूषण जाधव के पास फांसी की सजा से बचने के उपाय हैं. बासित ने बताया कि अगर ‘कोर्ट ऑफ अपील’ से भी जाधव की अपील रद्द हो जाती है, तो उनके पास अपील का मौका है. उन्होंने कहा कि जाधव पहले आर्मी चीफ जनरल से दया की फरियाद कर सकते हैं, उसके बाद राष्ट्रपति के पास भी दया याचिका दी जा सकती है.

ये है मामला
पाकिस्तान ने 46 वर्षीय पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को मार्च, 2016 में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जाधव को जासूसी और विध्वंसक गतिविधियों के आरोपों में मौत की सजा सुनाई थी. सजा के खिलाफ भारत ने 8 मई को आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था. जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने फांसी पर रोक लगा दी थी. कोर्ट के इस फैसले के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था, लेकिन चर्चा ये भी हुई थी कि वो जाधव को फांसी दे सकता है. फिलहाल ये मामला अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में लंबित है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.