देश
मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI की टीम, AAP ने लगाया- छापेमारी का आरोप
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई कुछ पूछताछ करने पहुंची है. कहा जा रहा है कि सीबीआई टॉक टू एके मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं सीबीआई के पहुंचने के बाद आप नेताओं ने इसे छापेमारी बताया है.आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के विजिलेंस डिपार्टमेंट ने LG को शिकायत की थी, बिना उचित टेंडर प्रक्रिया किए दिल्ली सरकार ने टॉक टू एके प्रोगाम का प्रमोशन एक विशेष कंपनी को दिया था. जिसके बाद एलजी ने इसे सीबीआई को रेफर किया था.
इससे पहले इसी साल 18 जनवरी को CBI ने इस केस में प्राथमिकी शिकायत दर्ज की थी, सीबीआई इसी मामले में पूछताछ के लिए पहुंची थी. हालांकि अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.
मनीष सिसोदिया के सलाहकार अरुंदोय प्रकाश ने ट्वीट कर कहा कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्पतालों की जांच कर ररहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री के घर रेड मार दी है. इससे पहले भी केजरीवाल के घर छापेमारी की गई थी. लेकिन अगर केंद्र को लगता है कि ऐसा करने से मनीष सिसोदिया डर जाएंगे, तो यह बिल्कुल गलत है.